फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Accused arrested following victim complaint he had kept woman as his wife after promising marriage but drove h

Raigarh: शादी का वादा करके पत्नी बनाकर रखा, शारीरिक शोषण के बाद भगाया, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 04:19 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 04:19 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में युवती को पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद मारपीट कर भगा देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
 

विज्ञापन
Accused arrested following victim complaint he had kept woman as his wife after promising marriage but drove h
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

रायगढ़ जिले में युवती को पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद मारपीट कर भगा देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को पीड़िता ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि अक्टूबर 2025 में उसकी पहचान शेखर बघेल से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत होनें लगी। इस दौरान आरोपी पीड़िता को फोन करके प्रेम का इजहार करते हुए जीवन भर साथ निभाने और शादी करने का आश्वासन देता रहा। पीड़िता ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाया और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर मोटर सायकल में बिठाकर गेरवानी स्थिात अपने घर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पीड़िता को पत्नी की तरह अपने साथ रखते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


गली गलौज करके घर से निकाला
पीड़िता के द्वारा शादी करने की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा और विवाद कर मारपीट भी करता रहा। इसी बीच अंततः 3 जुलाई को आरोपी ने गाली गलौज एवं मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के पहुंची और फिर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को भेजा गया जेल
पीड़िता की शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस आरोपी के खिलाफ 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed