फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Angered by her husband squandering compensation money on alcohol, a woman killed him

Raigarh Crime: मुआवजे की रकम शराब में उड़ाने पर पत्नी ने दो अपचारी बालकों संग की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 06:17 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

रायगढ़ में पत्नी ने दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मुआवजे की रकम शराब में उड़ाने और आए दिन मारपीट से तंग आकर वारदात की गई। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
Angered by her husband squandering compensation money on alcohol, a woman killed him
पति की हत्या मामले में गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पैतृक जमीन के मुआवजे में मिली रकम को पति द्वारा शराब में उड़ाए जाने से नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला और दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मृतक के दामाद सोनसाय उरांव ने पूंजीपथरा थाने में सूचना दी कि उसके ससुर 50 वर्षीय गनपतीलाल भगत का शव किराये के कमरे में पड़ा है। शव के गले में कपड़ा बंधा हुआ था और बाईं कलाई पर कट का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू की। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: कबीरधाम में 24 घंटे में सुलझा अंधा कत्ल, पत्नी और चचेरे भाई निकले हत्यारे; ऐसी रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतक के परिवार पर गया। पूछताछ में मृतक की पत्नी 45 वर्षीय गंगाबाई भगत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पैतृक जमीन गारे-पेलमा माइंस के लिए अधिग्रहित हुई थी, जिसके मुआवजे में उसके पति को बंटवारे के बाद 25 से 30 लाख रुपये मिले थे। पति इस रकम को धीरे-धीरे शराब में खर्च कर रहा था और पैसे मांगने पर पत्नी व परिवार के साथ विवाद करता था।

महिला ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की सुबह गनपतीलाल शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। इससे नाराज होकर उसने दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर साड़ी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए ब्लेड से मृतक की बाईं कलाई की नस काट दी और उस पर कपड़ा ढंक दिया। पुलिस ने महिला और दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed