सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   FIR Filed Against Three in Raigarh for Fraudulently Posing as Minister Relatives

Raigarh News: मंत्री का रिश्तेदार बताकर ठगी, मंत्रालय में नौकरी लगाने का दिया झांसा; तीन पर FIR

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में ठगी का अनोखा मामला सामने आया। जहां खुद को मंत्री का बहनोई बताकर 22 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज हो गया है। 

FIR Filed Against Three in Raigarh for Fraudulently Posing as Minister Relatives
मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है। खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर तीन लोगों से 22.70 लाख रुपये से अधिक ठगे गए। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

Trending Videos


समारू राम टंडन ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में रायपुर में कुमार राम ठाकुर और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई से मिले। कुमार राम ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया। उसने मंत्रालय में अच्छी जान पहचान होने का दावा किया। सरकारी नौकरी लगवाने के लिए उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा भेजा। कुमार राम ने पांच लाख रुपये की मांग की। उसने अन्य उम्मीदवारों के बारे में भी पूछा। पीड़ित ने अपने भाई पिंटू लहरे, भतीजे राजेश साहू और लोकनाथ चौहान के बारे में बताया। सभी का बायोडाटा कुमार राम ठाकुर को भेजा गया।

कुमार राम ठाकुर के रायगढ़ आने पर पीड़ित ने उसे चार लाख रुपये दिए। शेष रकम ऑनलाइन माध्यम से नौ लाख बयानबे हजार पांच सौ रुपये भेजी गई। एक दिसंबर 2025 को कुमार राम ठाकुर ने उन्हें अपने गांव भद्ररसी बुलाया। वहां तीनों पीड़ित उसके घर पहुंचे। पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों ने नियुक्ति पत्र दिखाए।

शेष रकम की मांग पर 08 दिसंबर 2025 को आठ लाख सतहत्तर हजार पांच सौ रुपये दिए गए। उम्मीदवारों को 12 दिसंबर 2025 तक डाटा ऑपरेटर पद पर जॉइनिंग का आश्वासन मिला। पर कुमार राम ठाकुर ने विधानसभा सत्र के कारण नियुक्ति रोकने की सूचना दी। बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने लौटाने से मना कर दिया। पीड़ितों को पता चला कि तीनों आरोपियों ने कुल 22.70 लाख रुपये की ठगी की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed