सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike rider crushed by sand laden truck angry villagers stage road blockade after death in Raigarh

Raigarh: बालू लोड हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ बीती रात बालू लोड हाईवा की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल पर चक्काजाम शुरू कर दिया।

Bike rider crushed by sand laden truck angry villagers stage road blockade after death in Raigarh
हाईवा की ठोकर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ बीती रात बालू लोड हाईवा की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल पर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक और पुलिस की मौके पर पहुंचकर 4 घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार डबरा क्षेत्र के ग्राम फगुरम का रहने वाला गुलशन बंजारे 28 साल, बीती रात रायगढ़ से काम करके वापस अपने गांव लौट रहा था। बाईक सवार गुलशन जब धनागर गांव के पास पहुंचा ही था कि नंदेली की तरफ से आ रहे हाईवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद जहां हाईवा वाहन सड़क किनारे पलट गया वहीं गंभीर रूप से घायल गुलशन को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू लोड हाईवा की ठोकर से गुलशन बंजारे की मौत के बाद आज सुबह परिजनों एवं गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ तहसीलदार एवं कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों को समझाईश देते हुए तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 85 हजार रूपये दिया गया, तब जाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed