सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   young man committed suicide by hanging himself in Raigarh

Raigarh Suicide: 19 साल के युवक ने लगाई फांसी, परिवार ने बताई वजह; जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवा यादव ने रात में घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि काम से लौटने के बाद दिमागी हालत ठीक नहीं थी। फिर से हैदराबाद जाने की जिद पर मना करने से आहत होकर कदम उठाया है।

young man committed suicide by hanging himself in Raigarh
घरघोड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी में एक 19 वर्षीय युवक शिवा यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। 

Trending Videos


परिजनों के अनुसार, युवक कुछ दिनों पहले ही हैदराबाद से काम करके लौटा था और उसके बाद से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि शिवा फिर से हैदराबाद जाने की बात कह रहा था, लेकिन परिजनों ने उसे मना कर दिया था। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले को जांच में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई परिवार द्वारा मना करने के कारण युवक ने यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।

ग्राम भेंगारी के रहने वाले शिवा यादव के परिजनों ने बताया कि वह हैदराबाद में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। घर लौटने के बाद से उसका व्यवहार सामान्य नहीं रह गया था। वह अक्सर परेशान और चिंतित दिखाई देता था। उसने फिर से हैदराबाद जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन परिवार ने उसे समझाया था कि वह यहीं रहकर कोई काम करे। 

इसी बात को लेकर वह संभवतः हताश हो गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या युवक पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव था या उसका कोई और निजी मसला था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed