सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   speeding truck killed father and son riding bike in Raigarh

Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, ट्रक जब्त; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र की जान ले ली। ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

speeding truck killed father and son riding bike in Raigarh
सड़क हादसे में मासूम समेत उसके पिता की मौत
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक मासूम समेत उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुमीडीह के पास हुई, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos
 

सड़क हादसे में मासूम समेत उसके पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमीडीह निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रायगढ़ की ओर आ रहे थे। आज सुबह लगभग 11 बजे जब वे बंजारी मंदिर के पास स्थित फिरोज टायर दुकान के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 MS 9378 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में मोहम्मद अशरफ और उनके सात वर्षीय मासूम बेटे अल्ताफ कुरैशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसे में मासूम समेत उसके पिता की मौत


पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed