सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Woman Harassment Under Pretext of Marriage Accused Backs Out of Wedding After She Becomes Pregnant Sent to Ja

रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, आरोपी को भेजा गया जेल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देते हुए युवती के साथ तीन माह तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान युवती के गर्भवती होने के बाद शादी के इनकार करने वाले आरोपी को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Woman Harassment Under Pretext of Marriage Accused Backs Out of Wedding After She Becomes Pregnant Sent to Ja
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos


पीड़िता ने 21 अप्रैल 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि अप्रैल 2025 में वह दिल्ली काम करने गई थी। वहां उसकी पहचान बादल सारथी से हुई थी। रायगढ़ लौटने के बाद बादल ने उसे शादी का झांसा दिया। करीब तीन माह तक वे साथ रहे और शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जनवरी 2026 में युवती फिर दिल्ली काम करने गई। आरोपी बादल भी उसके पास पहुंच गया और लगभग एक माह तक साथ रहा। इसी दौरान युवती को गर्भवती होने की जानकारी मिली। तब आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का झूठा आश्वासन दिया। लेकिन 24 मार्च 2026 को वह बिना बताए दिल्ली से रायगढ़ लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से इन्कार और शिकायत
पीड़िता 2 अप्रैल 2026 को रायगढ़ पहुंची। वह आरोपी के घर गई, लेकिन उसने युवती को घर में घुसने नहीं दिया। आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी
पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाने की टीम सक्रिय हुई। उन्होंने आरोपी बादल सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 23 अप्रैल 2026 को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed