{"_id":"6a58639f1052a0b87f0bf34e","slug":"rainfall-slows-in-chhattisgarh-people-suffer-from-humidity-thunderstorms-expected-in-several-districts-today-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, उमस से लोग बेहाल; आज कई जिलों में गरज-चमक के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, उमस से लोग बेहाल; आज कई जिलों में गरज-चमक के आसार
Thu, 16 Jul 2026 10:22 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जबकि कई इलाकों में उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जबकि कई इलाकों में उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है।
बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश का असर सीमित रहा और इसके बाद बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। 15 जुलाई तक जितनी वर्षा होनी चाहिए थी, उसके मुकाबले बारिश का आंकड़ा काफी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है।