फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rajnandgaon: Three children drown in a water-filled pit in a field, death

Rajnandgaon: खेत के पानी भरे गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत, रेलवे पर लापरवाही का आरोप; ग्रामीण गुस्से में

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं परिजनों में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Rajnandgaon: Three children drown in a water-filled pit in a field, death
.छानबीन कर रही है पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर रोड पर रेलवे कार्य के लिए निजी खेत में खोदे गए गड्ढे में तीन स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से बच्चों के शव को निकाला गया। इसके बाद शवों को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं परिजनों में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है रेलवे के कार्य के लिए खेत से मुरुम निकालने का काम किया जा रहा था। इस कार्य के लिए खेत में गड्ढा खुला छोड़ दिया गया जहां बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। स्कूल से निकले 3 बच्चे नहाने के लिए गड्ढे में कूद गए और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


अब स्थानीय रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि गड्ढे के लिए कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। इसी कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासी कैलाश ने बताया कि 11-12 बजे बच्चे घूमने के लिए गए थे। गांव के व्यक्ति ने उनको देखा और वहां से जाने के लिए कहा। रेलवे वालों ने गड्ढा खोद कर रखा था,जिसमें नहाने के लिए 3 बच्चे कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी लाइन बनाने का काम चल रहा है,जिसके लिए यह गड्ढा किया गया था।वहीं जिला पंचायत सदस्य अनीता मांडवी ने कहा,यह बेहद दुखद घटना है। रेलवे की लापरवाही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed