{"_id":"6a80b00917ed2cf9c80c86d1","slug":"raipur-chhattisgarh-freedom-struggle-on-display-at-photo-exhibition-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: छायाचित्र प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम की झलक; बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: छायाचित्र प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम की झलक; बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
Sat, 15 Aug 2026 11:59 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:59 PM IST
सार
15 August 2026: देश-प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एतिहासिक टाउन हॉल में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस बार इसका विषय है ‘आजादी का गौरव-विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 August 2026: देश-प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एतिहासिक टाउन हॉल में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस बार इसका विषय है ‘आजादी का गौरव-विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस छायाचित्र प्रदर्शनी की शुरुआत की।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की ओर से यह फोटो प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक आयोजित की गई है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य, बलिदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, जीवन गाथा,संघर्ष, विभिन्न आंदोलनों और जननायकों के योगदान को दिखाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से पेश किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी के विभिन्न खंडों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए छत्तीसगढ़ की धरती के अनेक वीर सपूतों ने संघर्ष और बलिदान किया। उनके योगदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरक गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। ऐसी प्रदर्शनियां युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करती हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल इतिहास का स्मरण नहीं कराती, बल्कि विरासत से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को भी सुदृढ़ करती है। एक ओर इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की अमर गाथाएं हैं, तो दूसरी ओर जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आधुनिक अधोसंरचना और नई तकनीक के माध्यम से बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी दिखाई गई है।
जानें उद्देश्य
प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों को भी पेश किया गया है। प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराना है। विशेष रूप से युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति एवं उपलब्धियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षण रखे गए हैं।
क्या है प्रदर्शनी का टाइम?
आम जनता के लिये यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।