सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   51 Naxalites surrender in Chhattisgarh ahead of Home Minister Shah's visit

Raipur: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर गृह मंत्री शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक, पंडुम उत्सव के समापन में होंगे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/सुकमा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। 

51 Naxalites surrender in Chhattisgarh ahead of Home Minister Shah's visit
अमित शाह - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। शाह अपनी यात्रा के दौरान शाह नक्सलवाद पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

Trending Videos


51 नक्सलियों का समर्पण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलवाद के खात्मे की 31 मार्च की डेडलाइन करीब आने के साथ इस साल अब तक राज्य में करीब 300 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नक्सलियों का सरेंडर बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर पंडुम 2026 फेस्टिवल के उद्घाटन और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचने के साथ हुआ।

सरेंडर करने वाले 51 नक्सलियों में 34 महिलाएं भी हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि बीजापुर जिले में 20 महिला नक्सलियों समेत 30 ने सरेंडर किया, जबकि पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिला नक्सलियों सहित 21 ने सरेंडर किया।

ये सभी बस्तर पुलिस की पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत मुख्यधारा में शामिल हो गए। आईजीपी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। बीजापुर में, माओवादियों के दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो से जुड़े कैडर ने हिंसा छोड़कर वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने मुख्यधारा में शामिल हो गए। एजेंसी

ये हथियार सौंपे
सुकमा में नक्सलियों ने तीन एके-47 राइफलें व 8 मैगजीन, दो सेल्फ लोडिंग राइफलें और दो मैगजीन, एक इंसास राइफल, पांच सिंगल-शॉट बंदूकें, 20 राउंड के साथ तीन बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल), दस जिलेटिन स्टिक और 20 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सौंपे।

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : साय
रायपुर। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हथियारों का परित्याग कर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करना यह स्पष्ट संकेत देता है कि सुरक्षा, सुशासन और समावेशी प्रगति ही किसी भी क्षेत्र के दीर्घकालिक भविष्य की सुदृढ़ नींव होते हैं। यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार का निरंतर प्रयासों का सकारात्मक और ठोस परिणाम है। एजेंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed