सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics over new excise policy; Congress taunts on bjp

CG: नई आबकारी नीति पर सियासत; कांग्रेस बोली- होली, मुहर्रम पर शराब दुकान खोलने का फैसला बीजेपी का शराब प्रेम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

CG Politics over new excise policy: छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। 
 

CG Politics over new excise policy; Congress taunts on bjp
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

CG Politics over new excise policy: छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी पुण्यतिथि, होली, मुहर्रम के दिन शराब दुकान खोलने के भाजपा सरकार के फैसले को शराब प्रेम करार दिया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की शराब से राजस्व कमाई की भूख एवं काली कमाई की होड़, शराब कारोबारियों को फायदा पहुँचाने की नीति है। 

Trending Videos


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान बन्द कर  समाज को नशामुक्ति की प्रेरणा दी जाती है, भाजपा सरकार ने गांधी पुण्यतिथि के दिन शराब दुकान खोलकर बापू की नशामुक्ति के विचारों की हत्या की है। होली एवं मोहर्रम त्यौहार के दिन शराबखोरी को बढ़ावा देकर शांति भंग करने वालो बढ़ावा दे रही है। इससे त्यौहार के दिन नशेड़ी आतंक मचायेंगे, उपद्रव होगा, शांति भंग होगी। वैसे ही प्रदेश लचर कानून व्यवस्था नशा के कारण आपराधिक घटनायें बढ़ी है, महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है। सरकार को महत्वपूर्ण दिन शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबबंदी का दिया था अश्वासन
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के महिलाओं को सरकार बनने पर शराबबंदी करने का अश्वासन दिया था। महिलाओं के गंगाजल कलश सिर पर रख कर शराबबंदी की मांग के लिए आंदोलन कर रहे थे, अब सरकार में आते ही शराब के प्रति भाजपा का प्रेम बढ़ गया। भाजपा जिस शराब को महिलाओं के लिए खराब बताकर विरोध करते थे, अब उसी शराब को ज्यादा से ज्यादा कैसे बेचे? घर-घर तक कैसे पहुँचाये, इस के नीति बनाई जा रही है। ज्यादा शराब खपत के लिए 102 नई शराब दुकान खोल रही है। आबकारी नीति में बदलाव कर शराब पिलाने होटल, ढाबों, बार खोलने फीस में छूट दे दी। मनपसंद ऐप बनाकर शराब की ब्रांड और उपलब्धता बता रही है। इससे भाजपा की शराब के प्रति लगाव पता चलता है। वो दिन दूर नहीं है जब भाजपा सरकार सरकारी राशन दुकानों एवं छोटे-छोटे दुकानों में शराब उपलब्ध करवा दे। वैसे भाजपा की योजना बियर की चौक-चौराहों में दुकान खोलने की है।

नशा तस्करों का गढ़ बन छत्तीसगढ़ 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश, नशा तस्करों का गढ़ बन गया है। अवैध शराब, नशीली वस्तुयें, ड्रग्स, कोकीन, गांजा, अफीम खुलेआम चौक-चौराहों में बिक रही है। शराब की खपत तेजी से बढ़ गई है जिसके चलते अपराध बढ़े है, सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। कांग्रेस मांग करती है बापू की पुण्यतिथि एवं होली, मुहर्रम के दिन पूर्व की तरह ही शराब दुकान बंद रखा जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed