{"_id":"6995f204f8846c31d10a0f86","slug":"cg-news-35-schoolchildren-slit-their-wrists-sparking-a-family-complaint-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: 35 स्कूली बच्चों ने काट ली अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: 35 स्कूली बच्चों ने काट ली अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीम
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने अपनी कलाइयां काट ली। मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।
सरकारी मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने अपनी कलाइयां काटी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने अपनी कलाइयां काट ली। मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच के साथ बच्चों की मनोचिकित्सक से काउंसिलिंग कराई गई। करीब एक महीने पुराने मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। प्रशासन सभी स्कूलों को ऐसी घटनाओं को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
मामला धमतरी जिले के कुरूद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहदहा का है। यहां के छठवीं, सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाले 35 बच्चों ने अपने हाथ की कलाई को किसी नुकीली चीज से काट लिये। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये चोटें खुद से लगी हैं।
वहीं कुरुद के तहसीलदार सूरज बंछोर ने कहा कि पेरेंट्स ने 13 फरवरी को निशान देखे और स्कूल अधिकारियों को बताया, जिन्होंने फिर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को बताया। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू और एजुकेशन अधिकारियों की एक टीम ने डॉक्टरों के साथ मिलकर दहदाहा गांव के स्कूल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि स्टूडेंट्स ने करीब एक महीने पहले एक-दूसरे को देखने के बाद खुद को चोट पहुंचाई होगी।
उन्होंने आगे कहा, "घाव भर गए हैं, और सिर्फ निशान बचे हैं। सभी स्टूडेंट्स की हालत अभी स्थिर है।" कुरुद ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर चंद्र कुमार साहू ने कहा कि 16 फरवरी को स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए मेडिकल जांच और काउंसलिंग सेशन किए गए थे। अधिकारियों ने टीचरों और पेरेंट्स से कहा है कि वे स्टूडेंट्स पर कड़ी नज़र रखें, जबकि घटना के पीछे का सही कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Trending Videos