{"_id":"69de1a267a691786e2056f1f","slug":"a-massive-collision-between-two-heavy-vehicles-near-bajrangpur-toll-three-youths-died-on-the-spot-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: बजरंगपुर टोल के पास दो भारी वाहनों के बीच भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौके के बाद मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: बजरंगपुर टोल के पास दो भारी वाहनों के बीच भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौके के बाद मौत, जांच शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर जिले के नवापारा-अभनपुर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बजरंगपुर टोल नाका के पास तेज रफ्तार दो भारी वाहनों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर जिले के नवापारा-अभनपुर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बजरंगपुर टोल नाका के पास तेज रफ्तार दो भारी वाहनों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए।
बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे मिनी हाइवा और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन में सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान तीनों घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (पारागांव), सुमित यादव (नवागांव, कुरूद) और दीपक पटेल (कातलबोड़, कुरूद) के रूप में की गई है।
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Trending Videos