सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Action taken on Bharatmala compensation scam, every Khasra number will now be investigated; new teams formed

CG News: भारतमाला मुआवजा घोटाले पर सख्ती, अब हर खसरा नंबर की होगी जांच; नई टीमें गठित

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 May 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोपों के बीच प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। संभाग आयुक्त महादेव कांवरे के निर्देश पर पूरे मामले की गहन जांच के लिए दो नई टीमों का गठन किया गया है।

Action taken on Bharatmala compensation scam, every Khasra number will now be investigated; new teams formed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोपों के बीच प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। संभाग आयुक्त महादेव कांवरे के निर्देश पर पूरे मामले की गहन जांच के लिए दो नई टीमों का गठन किया गया है। इस बार जांच का दायरा व्यापक रखा गया है, जिसमें सभी खसरा नंबरों की पड़ताल की जाएगी।
Trending Videos


प्रशासन के अनुसार अब केवल शिकायत वाले मामलों तक जांच सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिन जमीनों पर मुआवजा दिया गया है, उन सभी खसरों की विस्तार से जांच होगी। अधिकारियों को एक महीने के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर जिले में जांच की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर ज्योति सिंह की टीम को सौंपी गई है, जबकि धमतरी जिले में अपर कलेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। 

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में यह सामने आया था कि इस प्रकरण में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल इस मामले में डिप्टी कलेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि जांच में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता  की भी आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तीन टीमें जांच कर चुकी हैं, लेकिन वे केवल शिकायत आधारित मामलों तक सीमित थीं। अब प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर खसरा नंबर की जांच का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed