सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Application process begins for High-Higher Secondary II exams, opportunity for supplementary-failed students

CGBSE: हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरक-अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए मौका

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 01 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Application process begins for High-Higher Secondary II exams, opportunity for supplementary-failed students
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस संबंध मे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 04 मई 2026 से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। 
Trending Videos


द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं। साथ ही पूरक, अनुत्तीर्ण या उत्तीर्ण विद्यार्थी श्रेणी सुधार कराने वाले भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में प्रथम बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण अथवा पूरक रहे परीक्षार्थी क्रेडिट योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार अपने अनुत्तीर्ण विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। 

परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक नियमित परीक्षार्थी अपने संबंधित विद्यालय के माध्यम से तथा स्वाध्यायी/अवसर परीक्षार्थी निर्धारित समन्वय संस्थाओं के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed