{"_id":"69f469a8c1d282c11f006511","slug":"another-lift-accident-in-raipur-ias-officer-s-wife-trapped-security-issues-raised-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा: IAS अधिकारी की पत्नी फंसी, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा: IAS अधिकारी की पत्नी फंसी, सुरक्षा पर उठे सवाल
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में कमर्शियल बिल्डिंग्स की लिफ्ट सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सुबह फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी फंस गईं।
IAS अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में कमर्शियल बिल्डिंग्स की लिफ्ट सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सुबह फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी फंस गईं।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी जिम जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई। कुछ देर तक फंसे रहने के कारण वे घबरा गईं।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित टीम को तत्काल भेजा गया था।
हाल के दिनों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले करेंसी टॉवर में भी एक आईएएस अधिकारी लिफ्ट में फंस गई थीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos