सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A seven-year-old innocent girl who had come to attend a wedding ceremony was misdemeanor

CG: शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम को बनाया निशाना, आरोपी ने सात वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 01 May 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने पहुंची सात वर्षीय नाबालिग के साथ 30 साल के दरिंदे ने दुष्कर्म किया।

A seven-year-old innocent girl who had come to attend a wedding ceremony was misdemeanor
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक मन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने पहुंची सात वर्षीय नाबालिग के साथ 30 साल के दरिंदे ने दुष्कर्म किया। नाबालिग अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, इस दौरान आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


घटना 29 अप्रैल की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब बच्ची एक वैवाहिक कार्यक्रम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक राजकुमार उर्फ राजा वर्मा ने मासूम को निशाना बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना तिल्दा नेवरा में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तत्काल अपराध क्रमांक 179/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed