सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Beginning of relief from heat: Clouds arrive in Chhattisgarh, rain and storm continue

गर्मी से राहत की शुरुआत: छत्तीसगढ़ में बादलों की दस्तक, बारिश और आंधी का दौर जारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मौसम में लंबे समय से झुलसा रही गर्मी के बीच अब बदलाव साफ नजर आने लगा है। आसमान में छाए बादलों ने तापमान पर असर डालना शुरू कर दिया है और कई इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।

Beginning of relief from heat: Clouds arrive in Chhattisgarh, rain and storm continue
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मौसम में लंबे समय से झुलसा रही गर्मी के बीच अब बदलाव साफ नजर आने लगा है। आसमान में छाए बादलों ने तापमान पर असर डालना शुरू कर दिया है और कई इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।
Trending Videos


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश या गरज-चमक हो सकती है। तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दुर्ग में अब भी गर्मी का असर कायम रहा, जहां पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed