{"_id":"6967a7fad1aec1d1f90b816d","slug":"chief-minister-vishnudev-sai-met-the-children-of-balak-ashram-in-bagia-and-enquired-about-the-situation-encouraged-them-to-advance-in-studies-raipur-news-c-1-1-noi1497-3842085-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jashpur News: मुख्यमंत्री साय ने बालक आश्रम बगिया के बच्चों से मिलकर पूछा कुशलक्षेम, किया हौसला आफजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jashpur News: मुख्यमंत्री साय ने बालक आश्रम बगिया के बच्चों से मिलकर पूछा कुशलक्षेम, किया हौसला आफजाई
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलिपैड के सामने अचानक बालक आश्रम के बच्चों से मिलकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय जशपुर दौरे पर शाम पांच बजे बगिया पहुंचे। हेलिपैड पर उतरते ही पास में खेल रहे बालक आश्रम बगिया के बच्चों से मिलने स्वयं उनके पास पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे और उत्साह के साथ उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए।
हेलिपैड के सामने बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कितने शिक्षक हैं, आश्रम में भोजन कैसा मिलता है और रोज खाने में क्या-क्या मिलता है? बच्चों ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें चावल, दाल, आलू, मटर सहित बढ़िया भोजन मिलता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छे से रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री के इस सहज और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे। वे चहकते हुए मुख्यमंत्री से बातें करते नजर आए। इस दौरान वातावरण खुशियों से भर गया। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ भी दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos