सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Congress staged road blockade to protest power crisis and poor infrastructure

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में कांग्रेस का चक्काजाम, बिजली कटौती और खस्ताहाल सड़कों के खिलाफ प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:51 PM IST
Congress staged road blockade to protest power crisis and poor infrastructure
सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अंबिकापुर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अघोषित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों और ठप पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर था। इसके साथ ही शहर में व्याप्त सफाई अव्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

संगम चौक पर चक्काजाम कर यह प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी देर शाम तक प्रदर्शन में डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने “बिजली कटौती से जनता त्रस्त” और “सड़क निर्माण में लापरवाही बंद करो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहरवासियों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मेलोडी चॉकलेट बांटकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। नेताओं ने “ट्रिपल इंजन सरकार” पर जनता को समस्याओं से जूझने पर मजबूर करने का आरोप लगाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने 18 मई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती और राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब सड़कों का उल्लेख था। इसमें निगम क्षेत्र की खराब सड़कों, नालियों की सफाई और बरसात पूर्व रखरखाव की समस्याएं भी शामिल थीं। बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का भी जिक्र किया गया था। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात से पहले आवश्यक मरम्मत और सफाई कार्य नहीं होने से स्थिति बिगड़ने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बनीखेत बाजार में दूसरे दिन भी पहुंची एलपीजी की गाड़ी, लोगों को मिली राहत

22 May 2026

VIDEO: रिटायर्ड दरोगा ससुर से आहत विवाहिता, डीसीपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास; आपबीती सुनाते रो पड़ी

22 May 2026

VIDEO: डीसीपी ऑफिस पर महिला का हंगामा, देह व्यापार गैंग से प्रताड़ना का आरोप; पुलिस पर भी सवाल

22 May 2026

VIDEO: अघोषित बिजली कटौती पर लोगों ने जताया विरोध, बढ़ती जा रही नाराजगी

22 May 2026

VIDEO: रायबरेली में भीषण गर्मी में बिजली संकट, लोग सड़कों पर प्रदर्शन को मजबूर

22 May 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तहत अपराजिता कार्यक्रम आयोजित, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीम ने किया जागरूक

22 May 2026

हापुड़: कमला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर खड़ी कार में लगी आग

22 May 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कुमारी सैलजा ने सुनी कार्यकर्ताओं की पीड़ा, बोलीं- सरकार के पास विधायकों को देने के लिए ग्रांट तक नहीं

22 May 2026

बहादुरगढ़ में केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, आग के साथ पूरी इमारत ध्वस्त

बेटे राज सिंह को गले लगाकर खूब रोई मां जामवंती, VIDEO

22 May 2026

VIDEO: न्यायिक अधिकारियों द्वारा तेल बचाने का प्रयास जारी, आज साइकिल से अदालत पहुंचे जिला जज

22 May 2026

Video: दिन में जलती रहीं हाईमास्ट लाइटें, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

22 May 2026

बठिंडा में अकाली नेता के बेटे पर हमले के दो आरोपी काबू

22 May 2026

तेज गर्मी से बेहाल लोग, ठंडी चीजों का ले रहे सहारा

22 May 2026

CG Forest Fire: मनेन्द्रगढ़ में लघु वनोपज गोदाम परिसर में भीषण आग, तेटूपत्ता भरे बोरे जलकर राख

22 May 2026

सिकंदराराऊ में बनेगा स्थायी हेलीपैड, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

22 May 2026

हाथरस में लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम अतुल वत्स ने दी जानकारी

22 May 2026

Jodhpur: 'बच्चा बड़ा हो गया, लेकिन बुद्धि वैसी ही है', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

22 May 2026

VIDEO: मथुरा नगर निगम पहुंचा ‘कॉकरोच’, यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

22 May 2026

कांकेर में फंदे से झूला बाइक मैकेनिक: घर के बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में पूरा परिवार

22 May 2026

Chhattisgarh: सुशासन तिहार में सीएम साय का एक्शन, MLA की शिकायत पर भाजपा नेता को नोटिस, हेल्पलाइन शुरू

22 May 2026

पंजाब में लू से हल्की राहत: बारिश के बाद बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

भाखड़ा से 26 साल बाद निकाली वैन, वर्ष 2000 में गिरा था परिवार

22 May 2026

कुरुक्षेत्र में गेहूं के स्टैग पर पानी की बौछारें छोड़े जाने का मामला गर्माया, CM आवास पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

22 May 2026

Video: डा जे के पांडेय बोले- लगातार जलवायु परिवर्तन का असर पड़ रहा है

22 May 2026

Video: शीतल पेयजल व्यवस्था में लापरवाही, घड़ों के पानी में मिले कीड़े

22 May 2026

Video: जैव विविधता दिवस पर जू में कछुआ बाड़े का लोकार्पण

22 May 2026

हरियाणा में भीषण गर्मी जारी: सिरसा 45.8°C सबसे गर्म, 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट

Video: प्रदेश में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 16 जिलों में रेड अलर्ट

22 May 2026

Video: बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतारे गए सफाई कर्मचारी

22 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed