Rajasthan: पत्नी संग अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने निहारा आमेर महल का शाही वैभव, घूमर-कालबेलिया ने मोहा मन
Rajasthan: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे और आमेर किले का भ्रमण किया। उनका पारंपरिक राजस्थानी स्वागत हुआ। सुरक्षा कारणों से आमेर महल चार घंटे बंद रहा और एयरपोर्ट से आमेर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे और ऐतिहासिक आमेर किले का भ्रमण किया। आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
आमेर भ्रमण के दौरान गाइड महेश शर्मा ने उन्हें शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य की जानकारी दी। महल भ्रमण के बाद मार्को रूबियो पत्नी के साथ रामबाग पैलेस पहुंचे।

इससे पहले वे दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए 'Have fun' कहा। उनके साथ अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
पढ़ें: शाही स्वागत के बीच जयपुर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आमेर से सिटी पैलेस तक हाई अलर्ट
उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। वहीं एयरपोर्ट से आमेर तक करीब 19 किलोमीटर के मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रोका गया। उनका हाथी गांव जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
