सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fuel Crisis Pushes Rajasthan Towards Electric Vehicles

Rajasthan EV News: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच राजस्थान में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 25 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। राज्य में 4.92 लाख से ज्यादा ईवी रजिस्टर्ड हैं। दोपहिया और तिपहिया के साथ अब इलेक्ट्रिक कारों की खरीद में भी तेजी देखी जा रही है।

Fuel Crisis Pushes Rajasthan Towards Electric Vehicles
सीएम भजनलाल के काफिले में ईवी शामिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बीते कुछ वर्षों में खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जबकि अब इलेक्ट्रिक कारों की खरीद में भी लोगों की रुचि बढ़ रही है।

हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक बस में सफर करते नजर आए। इसके बाद प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। ऑटो सेक्टर से जुड़े जानकारों का कहना है कि अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को केवल वैकल्पिक नहीं, बल्कि नियमित उपयोग के वाहन के रूप में अपनाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में वर्तमान में 2 करोड़ 38 लाख 5 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 1 करोड़ 88 लाख 93 हजार से अधिक पेट्रोल वाहन और 43 लाख 38 हजार से अधिक डीजल वाहन शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़कर 4 लाख 92 हजार 411 तक पहुंच चुकी है। इनमें 3 लाख 22 हजार 446 इलेक्ट्रिक दुपहिया, 1 लाख 37 हजार 749 इलेक्ट्रिक तिपहिया और 32 हजार 216 इलेक्ट्रिक चौपहिया वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें- Rajasthan: शाही स्वागत के बीच जयपुर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आमेर से सिटी पैलेस तक हाई अलर्ट

ऑटो एक्सपर्ट जगदीश गर्ग का कहना है कि पिछले तीन से चार वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक और चार्जिंग सुविधाओं में सुधार हुआ है। अब राजस्थान के अधिकांश जिलों में चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं और हाईवे पर भी हर 50 से 60 किलोमीटर के दायरे में चार्जिंग पॉइंट मिल रहे हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा भी आसान हुई है।

ऊर्जा विभाग के अनुसार प्रदेश में 591 नए ईवी चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 112 चार्जिंग पॉइंट जयपुर में लगाए जाएंगे। अजमेर में 49, उदयपुर में 39 और कोटा में 28 चार्जिंग पॉइंट प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 चार्जिंग स्टेशन नेशनल और स्टेट हाईवे पर स्थापित किए जाएंगे।

बाजार में लंबी रेंज और फास्ट चार्जिंग वाले नए मॉडल आने के बाद इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है। वाहन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन खर्च कम होने और रखरखाव लागत घटने के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed