Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Two accused arrested in Bathinda for attacking Akali leader's son
{"_id":"6a100f603ccc6ed1a0026c66","slug":"video-two-accused-arrested-in-bathinda-for-attacking-akali-leaders-son-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में अकाली नेता के बेटे पर हमले के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में अकाली नेता के बेटे पर हमले के दो आरोपी काबू
बठिंडा की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक पर मुंबई में एटीएम तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले भी दर्ज हैं। हमले में घायल जयदीप गर्ग के पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर दो से अकाली दल के प्रत्याशी हैं।
थाना नथाना में 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और भंगू को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी भुच्चो प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले को ट्रेस किया।
पुलिस के अनुसार 16 मई को घायल जयदीप गर्ग को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे मोटरसाइकिल पर लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर के शक में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर वार कर दिया। घायल के गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुंबई के नेहरू नगर और घाटकोपर थानों में एटीएम तोड़कर करीब 12 लाख रुपये चोरी करने के दो मामले जुलाई 2025 में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।