सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Sai said – Women reservation will give full rights to half the population

CG News: सीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Apr 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना और महिला आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

CM Sai said – Women reservation will give full rights to half the population
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना और महिला आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के साथ लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना नए भारत की दिशा को दर्शाता है। उनका मानना है कि जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल होंगी, तब विकास अधिक संतुलित और समावेशी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगामी दिनों में संसद में होने वाली ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को राजनीति और नीति निर्माण में व्यापक अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय परंपरा में महिलाओं को हमेशा सम्मानजनक स्थान मिला है और आज सरकार की योजनाएं उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसलों से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, जिसका सकारात्मक असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। साथ ही प्रदेश में ‘महतारी गौरव वर्ष’ मनाया जाना भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed