{"_id":"66a4db660b69d0d3de0fa971","slug":"gangrel-dam-overflowed-in-first-rain-of-sawan-filled-with-18-tmc-water-record-inflow-of-8713-cusecs-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangrel Dam: सावन की पहली बारिश में लबालब हुआ गंगरेल डैम, भरा 18 TMC पानी, रिकॉर्ड 8713 क्यूसेक पानी की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangrel Dam: सावन की पहली बारिश में लबालब हुआ गंगरेल डैम, भरा 18 TMC पानी, रिकॉर्ड 8713 क्यूसेक पानी की आवक
Sat, 27 Jul 2024 05:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/धमतरी
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:05 PM IST
सार
Gangrel Dam: सावन की पहली ही बारिश में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डैम यानी गंगरेल डैम पानी से लबालब है। 32 टीएमसी की क्षमता वाले इस बांध में अब तक लगभग 18 टीएमसी पानी भर चुका है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gangrel Dam: सावन की पहली ही बारिश में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डैम यानी गंगरेल डैम पानी से लबालब है। 32 टीएमसी की क्षमता वाले इस बांध में अब तक लगभग 18 टीएमसी पानी भर चुका है। अब तक रिकॉर्ड 8 हजार 713 क्यूसेक पानी की आवक हुआ है। हालांकि इस बांध की प्यास अभी तक पूरी तरह से नहीं बुझी है। बांध में अभी भी करीब 50 प्रतिशत पानी भरा है, जिसमें से लगभग 35 प्रतिशत ही उपयोगी पानी का भराव हुआ है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बांध कहे जाने वाला गंगरेल बांध हफ्तेभर से हो रही बारिश के चलते अब जल भराव की स्थिति सामान्य हुई है। लगभग 32 टीएमसी की क्षमता वाले इस बांध में करीब 18 टीएमसी पानी भराव हो चुका है, जो कि कुछ दिनों पूर्व सूखने की हालत में था। वहीं 1 जून से जिले में हुई बारिश के आंकड़े के मुताबिक जिले में एक जून से अब तक 556.1 मिलीमीटर से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यहां पर अब तक इतनी बारिश
धमतरी तहसील में 533.1 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 457.9 मिलीमीटर, मगरलोड में 433.3 मिमी, नगरी तहसील में 747.8 मिमी, भखारा में 437.2 मिमी, कुकरेल तहसील में 584.2 मिमी और बेलरगांव तहसील में 698.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के अन्य बांधों की स्थिति
- माडमसिल्ली बांध की छमता 5.839 है, जिसमें अब तक 55 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है।
- दुधावा बांध में 10.192 टीएमसी की क्षमता है,जिसमें 45 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है।
- सोढूर बांध में 6.995 की क्षमता है, जिसमें 50 प्रतिशत पानी भर गया है।