सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Heat persists, but signs of relief; Chhattisgarh receives light rain and strong winds alert

CG Weather Update: तपिश बरकरार, लेकिन राहत के संकेत; छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Apr 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी का असर जारी है और प्रदेश के अधिकांश हिस्से तेज धूप और लू जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।

Heat persists, but signs of relief; Chhattisgarh receives light rain and strong winds alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर जारी है और प्रदेश के अधिकांश हिस्से तेज धूप और लू जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। प्रदेश के सभी संभागों में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण और दो द्रोणिकाएं सक्रिय हैं, जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई हैं। इन्हीं सिस्टम्स के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में दिन के समय आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजनांदगांव सबसे ज्यादा तपता रहा
बुधवार को प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रही। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। राजधानी रायपुर में भी पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माना एयरपोर्ट में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर और दुर्ग में 42.6 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पूरे प्रदेश में गर्मी का असर व्यापक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed