{"_id":"69f2f6521f955d48f40828b2","slug":"dcp-conducts-surprise-inspection-of-police-station-directs-for-increased-patrolling-and-speedy-resolution-of-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: खमतराई थाना का औचक निरीक्षण, डीसीपी ने बढ़ाई गश्त और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: खमतराई थाना का औचक निरीक्षण, डीसीपी ने बढ़ाई गश्त और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने मंगलवार को खमतराई थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस्टर और लंबित प्रकरणों की स्थिति की बारीकी से जांच की गई।
डीसीपी ने बढ़ाई गश्त और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने मंगलवार को खमतराई थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, अभिलेख, अपराध रजिस्टर और लंबित प्रकरणों की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। साथ ही स्टाफ की कार्यप्रणाली और थाना व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। गंभीर और संवेदनशील प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
मालखाने में रखी जब्त संपत्ति और सामग्री के रखरखाव, अभिलेखीकरण और सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। इसके अलावा अपराध रजिस्टर को अद्यतन रखने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।
डीसीपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने, वारंटों की तामिली में तेजी लाने और समन-वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बेल्ट विकसित करने तथा थाने में लंबे समय से जब्त वाहनों और अन्य सामग्री के विधिसम्मत निराकरण के निर्देश भी दिए गए।
साथ ही थाना स्टाफ को आम जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और कर्तव्यों के प्रति अनुशासित व जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Trending Videos