{"_id":"69f886c332d6cd9eaf029c84","slug":"aam-aadmi-party-allegation-on-cg-government-for-water-problem-in-raipur-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रायपुर प्यासा और सत्ता बेपरवाह': आम आदमी पार्टी बोली- पानी न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता,आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रायपुर प्यासा और सत्ता बेपरवाह': आम आदमी पार्टी बोली- पानी न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता,आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 04 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि छ्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण पेयजल संकट ने आम नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी
- फोटो : CG News
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि छ्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण पेयजल संकट ने आम नागरिकों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के क्षेत्रों—चंगोराभाटा, रायपुरा, मोवा, पंडरी, सक्ति नगर, दलदल सिवनी,सुंदर नगर सहित कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं। राजधानी रायपुर में अनेक इलाकों में लगातार जल स्तर गिर रहा है।
Trending Videos
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी है कि यदि शीघ्र ही इस जल संकट का स्थायी और ठोस समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी प्रभावित जनता के साथ मिलकर रायपुर नगर निगम का जोरदार घेराव करेगी। यह आंदोलन केवल चेतावनी नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रायपुर के जोन-एक में ठक्कर बाबा वार्ड में रोजाना पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। जोन-तीन के खम्हारडीह का पूरा इलाका जो जहां लगभग 30 हजार लोग रहतें हैं। वहां 90 फ़ीसदी लोग पेयजल संकट से गुजर रहें हैं। जोन-पांच के वार्ड 3,वार्ड 67, वार्ड 68 और वार्ड 69 में पानी के हालात गंभीर बने हुए हैं। जोन-6 के प्रोफेसर कॉलोनी,शिवाजी नगर, परशुराम नगर, मारुति नगर में आधा हिस्सा पानी से प्रभावित है। जोन 9 में दुबे कॉलोनी, दलदल सिवनी, जोरा लाभांडी, कचना, सड्डू सहित इलाके में भूजल संकट बना हुआ है। कचना के जीडीए कॉलोनी में जहां 2009 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का परिवार है, लगातार 15 दिनों से पानी की दिक्कत बनी हुई है। वहीं जोन-4 में रवि शंकर शुक्ला वार्ड, ब्राह्मण पारा,यादव पारा में नलों में पिछले 10 दिनों से लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उस पर टूट पड़ती है, मानो पानी नहीं बल्कि जीवन बांटा जा रहा हो।
वर्षों से चली आ रही सरकारों की विफलता
उन्होंने कहा कि राज्य में वर्षों से कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकारें सत्ता में आती रही हैं, लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद भी सबसे अनिवार्य मूलभूत सुविधा-पानी तक आम जनता को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इससे साफ जाहिर होता है कि ये दोनों दल जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय स्वार्थ और सत्ता की राजनीति में उलझे रहे हैं। आज जनता जो पीड़ा झेल रही है, वह वर्षों की लापरवाही, भ्रष्टाचार और दूरदर्शिता की कमी का परिणाम है। आम आदमी पार्टी इस गंभीर जनसमस्या को लेकर जिसमें इस जल संकट को पूरे प्रदेश के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की करती है ।
आम आदमी पार्टी ने नगर निगम से पूछे सवाल
- क्यों जनता को गंदा और अस्वच्छ पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है?
- नगर निगम और सरकार की जवाबदेही कब तय होगी?
- हर वर्ष होने वाले जल संकट के बावजूद स्थायी समाधान की योजना क्यों नहीं बनाई गई?