{"_id":"69f885a68a01df869d022a6f","slug":"undertrial-prisoner-dies-in-hospital-family-alleges-suresh-ratre-was-jailed-under-the-excise-act-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4241033-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: रायगढ़ जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस-जेल प्रबंधन पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: रायगढ़ जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस-जेल प्रबंधन पर लगाया आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 05:48 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में आबकारी एक्ट में बंद एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने इस मामले में जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मृतक 38 साल का था।
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम डोलेसरा कठरापाली निवासी सुरेश रात्रे को तमनार पुलिस ने आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के भाई नरेश कुमार रात्रे ने बताया कि वह सुबह भाई से मिलने जेल पहुंचा था। उसे अस्पताल ले जाने की सूचना मिली और वहां मौत की जानकारी दी गई। नरेश ने जेल में ही भाई की मौत होने का दावा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जेलर का बयान
रायगढ़ जिला जेल के जेलर जीएस शोरी ने बताया कि सुरेश रात्रे को 30 अप्रैल को आबकारी एक्ट में जेल दाखिल किया गया था। 2 मई को उसके व्यवहार में बदलाव आने पर उसे अस्पताल भेजा गया। इस दौरान पता चला कि सुरेश रात्रे शराब पीने का आदी था। बैरक में ही उसे दवा दी जा रही थी। आज सुबह 9:30 बजे उसकी स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों के आरोप
मृतक सुरेश रात्रे के भाई नरेश रात्रे ने तमनार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुरेश को एक लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने बाहर से शराब लाकर 10 लीटर शराब का झूठा केस बनाया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था। नरेश ने कहा कि आज जब वे जेल पहुंचे तो उन्हें भाई की मौत की खबर मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।