CG: गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील
Rajim Gariyaband Violence: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विस्तार
Rajim Gariyaband Violence: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने हिंसा भड़काने वाले तीन आरोपियों को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मामले में राजिम थाने में तीन एफआईआर की गई है। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सुरक्षा को लेकर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसपी और आईजी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
#WATCH | Gariaband, Chhattisgarh | On clash between two groups in the district, SP Gariaband Vedvrat Sirmour says, "In village Dutkaiya, a serial offender, Arif, with his two aides, assaulted a few people. The villagers were angry, after which, they gheraoed the houses of Arif… pic.twitter.com/dElFTeR4MT
विज्ञापन— ANI (@ANI) February 1, 2026विज्ञापन
बताया जाता है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करन के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। भीड़ ने घर-कार में आगजनी और घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की। बिगड़ती स्थिति को देखकर पुलिस बल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया है। वह हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। हमलावरों ने रास्ते से गुजर रहे युवकों पर पर हमला किया। सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया। इतना ही नहीं राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने चार घंटे तक गांव के तीन लोगों को करीब चार घंटे तक पीटा। इससे ग्रामीणों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साय ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। घर के अंदर से मौजूद कुछ लोग भीड़ पर मिर्ची पाउडर फेंके। इससे लोग और भड़क गये। एक आरोपी के घर को आग लगा दी।
भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। कई घरों के बाहर पुलिस पूरी रात पहरेदारी की ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल वाहन मौजूद हैं।
साहू समाज और बजरंग दल आक्रोशित
हिंसा की सूचना पर साहू समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गये। साहू समाज अध्यक्ष परमेश साहू और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि शिवलिंग तोड़फोड़ मामले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और अब उसने जानलेवा हमला किया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।
एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वो भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगजनी और तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल, स्थिति सामान्य है।
अब तक तीन गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है।
गरियाबंद हिंसा को बयां करती ये तस्वीरें।
