सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   History-sheeter arrested before major crime! Police nab accused with pistol and cartridges in Raipur

Raipur News: बड़ी वारदात से पहले धरा गया हिस्ट्रीशीटर! कट्टा-कारतूस के साथ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Apr 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में संभावित बड़ी आपराधिक घटना को गुढ़ियारी पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके उर्फ छोटू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
 

History-sheeter arrested before major crime! Police nab accused with pistol and cartridges in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में संभावित बड़ी आपराधिक घटना को गुढ़ियारी पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके उर्फ छोटू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
Trending Videos


पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। जब उससे लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित उइके निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed