सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   IPL double blast in Raipur: Big matches on May 10 and 13, ticket booking starts tomorrow

रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को बड़े मुकाबले, कल से टिकट बुकिंग शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 May 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। शहर में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है।

IPL double blast in Raipur: Big matches on May 10 and 13, ticket booking starts tomorrow
रायपुर क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। शहर में 10 और 13 मई को आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे, इसलिए फर्जी वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी गई है।
Trending Videos


दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मैच में बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों की तैयारियों की बात करें तो बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचने वाली है और यहां कुछ दिनों तक अभ्यास करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस के भी इसी दौरान राजधानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

टिकट की कीमतों को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सबसे सस्ती टिकट करीब 2000 रुपये से शुरू होगी, जबकि अन्य श्रेणियों में 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इस बार दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लैटिनम 

सीटों के सामने लगे कांच के पैनल भी हटा दिए गए हैं, जिससे मैच का रोमांच और करीब से महसूस किया जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद राजधानी में आईपीएल मैचों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed