सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Male skeleton found in Raipur Metal Park: Suspected to be related to a person missing for a month

रायपुर के मेटल पार्क में मिला नर कंकाल: एक महीने से लापता व्यक्ति से जुड़ी आशंका, जांच तेज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की गई है, जो करीब एक माह से लापता था।

Male skeleton found in Raipur Metal Park: Suspected to be related to a person missing for a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की गई है, जो करीब एक माह से लापता था।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। ऐसे में कंकाल मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास के क्षेत्र में भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी केवल कंकाल बरामद हुआ है, इसलिए मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या और अन्य संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed