सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Rail traffic affected for 20 days, 10 trains cancelled, routes changed for many; see schedule here

Trains Cancelled: 20 दिनों तक रेल यातायात प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट; यहां देखें शेड्यूल

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 May 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गोंदिया स्टेशन पर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Rail traffic affected for 20 days, 10 trains cancelled, routes changed for many; see schedule here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गोंदिया स्टेशन पर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में करीब 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की योजना बनाई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।
Trending Videos


दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेगा ट्रैक अपग्रेड का काम किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई बैलेस्टेड ट्रैक लाइन तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा। कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा, जिसके कारण रेल संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह परियोजना लंबे समय में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करेगी, हालांकि फिलहाल असुविधा से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
  1. 3 मई से 22 मई तक 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द।
  2. 5 मई से 24 मई तक 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द।
  3. 3 मई से 22 मई तक 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर रद्द
  4. 3 मई से 22 मई तक 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर रद्द
  5. 3 मई से 22 मई तक 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द
  6. 3 मई से 22 मई तक 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर रद्द
  7. 3 मई से 22 मई तक 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर रद्द
  8. 3 मई से 22 मई तक 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द
  9. 3 मई से 22 मई तक 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द
  10. 4 मई से 23 मई तक 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर रद्द

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
  1. 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 और 18 मई को गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के स्थान पर जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी।
  2. 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया–बालाघाट–नैनपुर–जबलपुर के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा–नैनपुर–जबलपुर होते हुए चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और नियंत्रित होने वाली ट्रेनें
  1. 02.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं दुर्ग–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  2. 03.05.2026 से 23.05.2026 तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  3. 02.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं अजनी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  4. 03.05.2026 से 23.05.2026 तक गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–अजनी के मध्य रद्द रहेगी।
  5. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  6. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 51708 गोंदिया–जबलपुर पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  7. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68813 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  8. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68814 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  9. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68809 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  10. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68810 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  11. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68811 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  12. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 68812 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  13. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78803 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  14. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78804 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  15. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  16. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78806 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  17. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78809 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।
  18. 03.05.2026 से 22.05.2026 तक गाड़ी संख्या 78810 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed