फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Raipur: Stone pelting on the convoy of Congress candidate Rudra Kumar of Navagarh assembly

Raipur : बेमेतरा में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव, केस दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 03:33 AM IST
सार

वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे  कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया।

विज्ञापन
Raipur: Stone pelting on the convoy of Congress candidate Rudra Kumar of Navagarh assembly
कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करने ग्राम झाल गए थे। इसी दौरान वापसी में गांव के बाहर रात करीब 10 बजे  कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। इससे गुरु रुद्रकुमार की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेमेतरा की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने उस समय हमला किया जब वह एक कार्यक्रम में थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक अंधेरे  में हुए पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस हमले के बाद उनके समर्थक नवागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल गुरु रुद्रकुमार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं। वहीं उनका आज गुरुवार का प्रचार प्रसार का शेड्यूल भी देर रात 12 बजे जारी किया गया है। आज वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में जनसंपर्क करेंगे।


गुरु रुद्र कुमार वर्तमान में अहिवारा से कांग्रेस के विधायक व पीएचई मंत्री भी हैं। इस बार वे बेमेतरा जिले के नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक चुनाव में उनकी दो बार विधानसभा सीट बदल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed