फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Raipur: Three accused who pelted stones at the convoy of Congress candidate Guru Rudra Kumar arrested.

Raipur : मंत्री व नवागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Raipur: Three accused who pelted stones at the convoy of Congress candidate Guru Rudra Kumar arrested.
कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रूद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बेमेतरा में 8 नवंबर की रात्रि करीबन 09.45 बजे राज्य के पीएचई मंत्री व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर की रात को गुरु रुद्र कुमार ग्राम झाल से नवागढ़ वापस आ रहे थे। इसी दौरान  अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गुरु रुद्रकुमार के काफिले पर पथराव किया गया। इसे लेकर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 336, 427, 34  कायम कर विवेचना में लिया गया।

विज्ञापन


उक्त घटना के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल मौके का मुआयना वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया गया और दिशा निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट से घटना का  निरीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, ग्रामीणों एवम मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आरोपी टेकराम साहू उम्र 30 वर्ष  ग्राम झाल,  धर्मेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, ग्राम झाल, थाना नवागढ़,  लोमेश विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष ग्राम झाल, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा से पूछताछ करने पर ज्ञात हूआ कि गांव में गुरु रूद्रकुमार के कार्यक्रम में अपनी मांगों को लेकर बहस हुई थी। 
विज्ञापन


उसके बाद कार्यक्रम छोड़कर तीनों ठाकुर देव चौक के पास आ गए और अंधेरे में बैठकर शराब पीने लगे। कुछ देर बाद जब गुरु रुद्र कुमार की काफिला वहां से गुजर रहा था तब शराब के नशे में इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपी को 10 नवंबर को  गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed