{"_id":"69bf78198649c4fbda038348","slug":"weather-takes-a-u-turn-in-chhattisgarh-coolness-due-to-rain-now-heat-will-increase-again-in-coming-days-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश के वजह से ठंडक, अब कुछ दिनों फिर बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश के वजह से ठंडक, अब कुछ दिनों फिर बढ़ेगी गर्मी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है, जो उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है। इसके असर से बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।
हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ सकती है।
Trending Videos