सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Woman duped of Rs 2 lakh on pretext of selling camera on OLX; Police arrested two accused from Bihar

Raipur News: OLX पर कैमरा बेचने का झांसा, महिला से 2 लाख की ठगी; बिहार से दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Woman duped of Rs 2 lakh on pretext of selling camera on OLX; Police arrested two accused from Bihar
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज कुमार महतो और सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें बिहार के समस्तीपुर से हिरासत में लिया गया।
Trending Videos


यह मामला तब सामने आया, जब पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने OLX पर कैमरा खरीदने के लिए संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर भरोसा कायम किया और अलग-अलग बहानों से किस्तों में कुल 2 लाख रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलते ही दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन डिटेल्स के साथ-साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया गया। डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद एक विशेष टीम को बिहार भेजा गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और संकेत दिए हैं कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

रायपुर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए अपील की है कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अग्रिम भुगतान करने से बचें और लेनदेन से पहले विक्रेता की पूरी जानकारी जांच लें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed