{"_id":"6a58d081ac106137e4053b2e","slug":"sarona-and-balod-railway-stations-to-be-inaugurated-on-july-17-chief-minister-invited-for-the-inauguration-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: 17 जुलाई को सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री को मिला उद्घाटन का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: 17 जुलाई को सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री को मिला उद्घाटन का निमंत्रण
Thu, 16 Jul 2026 06:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:17 PM IST
सार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानन्द ने की भेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।
बैठक के दौरान दोनों स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना के उन्नयन और स्टेशन के नए स्वरूप को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे यात्रियों के साथ प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि देशभर में रेलवे स्टेशनों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास की मजबूत कड़ी है। सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन के उन्नयन से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों का आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उन्हें विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करना है।