{"_id":"660ea58937576afaf1023c6b","slug":"sdm-conducted-surprise-inspection-of-madhur-agriculture-center-berla-in-bemetara-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बेरला के निजी कृषि केंद्र पर एसडीएम ने दी दबिश, मिलीं कई अनियमितताएं; नियमों का नहीं किया जा रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बेरला के निजी कृषि केंद्र पर एसडीएम ने दी दबिश, मिलीं कई अनियमितताएं; नियमों का नहीं किया जा रहा पालन
Thu, 04 Apr 2024 06:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:49 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने मधुर कृषि केंद्र बेरला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें केंद्र में कई अनियमितता मिलीं। जैसे पंजी, स्टॉक रजिस्टर अनियमित मिला।
विज्ञापन
कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में अभी से खरीफ सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। इस सीजन में किसानों को सबसे ज्यादा बीज, कीटनाशक दवाई की जरूरत होती है। ये कृषि संबंधित सामान निजी कृषि केन्द्रों में मिलता है। ऐसे में निजी कृषि केंद्रों में अभी से प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण कर बिक्री, पंजी, मूल्य सूची समेत अन्य का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने मधुर कृषि केंद्र बेरला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें केंद्र में कई अनियमितता मिलीं। जैसे पंजी, स्टॉक रजिस्टर अनियमित मिला। कीटनाशक दवाएं, बीज की एक्सपायरी सामग्री काफी मात्रा में मिली। केंद्र पर एक ही प्रांगण में कृषि दवा, बीज विक्रय केंद्र व हार्डवेयर का दुकान संचालित है। कीटनाशक दवा, बीज विक्रय से संबंधित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर, उनसे संबंधित कोई भी पंजी संधारित नहीं पाया गया। विक्रय विक्रय केंद्र पर कीटनाशक अधिनियम के विभिन्न कंडिका का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन