फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six people injured in road accident in Dhamtari

Road Accident: नेशनल हाइवे-30 पर दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर, छह लोग घायल

Sun, 23 Feb 2025 11:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Feb 2025 11:08 PM IST
सार

धमतरी जिले में दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Six people injured in road accident in Dhamtari
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे-30 पर लगातार दूसरे दिन भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


चौकी बिरेझार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चटौद की ओर से एक महिला सहित दो पुरुष कोड़ापर की ओर गलत साइड में बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक में रायपुर खपरी निवासी तीन व्यक्ति दरबा की ओर आ रहे थे, तभी चटौद के पास दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच पुरुष और एक महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अभनपुर के अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बाइक क्रमांक CG04 PP 7961 और CG 04 LC 2464 दोनों में भिड़ंत हुई है। बिरेझर पुलिस चौकी एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि बाइक के आपस में भिड़ंत से पांच पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं, जिसमें तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed