{"_id":"69bbf624cf934e3d640ec6a5","slug":"surguja-olympics-to-be-held-from-march-21-to-23-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: 21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; सीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: 21 से 23 मार्च तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; सीएम करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा ओलंपिक-2026 का संभाग स्तरीय आयोजन 21 से 23 मार्च तक पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। 12 खेलों में 2190 खिलाड़ी भाग लेंगे।
सरगुजा ओलंपिक 2026 का होगा आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। सरगुजा ओलंपिक-2026 का संभाग स्तरीय आयोजन 21 से 23 मार्च तक पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
Trending Videos
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिताएं पीजी कॉलेज ग्राउंड के साथ हॉकी स्टेडियम, सेंट जेवियर्स स्कूल, गांधी स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल में आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 खेलों में दिखेगा हुनर
इस ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन और रस्साकसी सहित कुल 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए व्यायाम शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
2190 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता
संभाग स्तरीय इस आयोजन में कुल 2190 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 1044 महिला और 1146 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग—17 वर्ष से कम और 17 वर्ष से अधिक में आयोजित की जाएगी।
जिलेवार भागीदारी में सरगुजा से 416, जशपुर से 443, बलरामपुर से 357, कोरिया से 301, एमसीबी से 311 और सूरजपुर से 362 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के साथ करीब 270 सदस्यीय स्टाफ भी मौजूद रहेगा।इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।