{"_id":"668ec6a6b6b95c28c506639a","slug":"teacher-eligibility-test-will-be-held-again-in-dhamtari-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दोबारा आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, उत्तर पुस्तिका देरी से मिलने पर परीक्षार्थियों ने की थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दोबारा आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, उत्तर पुस्तिका देरी से मिलने पर परीक्षार्थियों ने की थी मांग
Wed, 10 Jul 2024 11:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। धमतरी के एक कॉलेज में परीक्षार्थियों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिली थी। अब दोबारा से परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 20 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
शासकीय कॉलेज भखारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, धमतरी जिले के शासकीय कॉलेज भखारा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिली थी। जिसको लेकर परीक्षार्थियों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर से शिकायत की और मांग की थी कि उनको बोनस अंक दिए जाएं..या फिर परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराई जाए। जिसको लेकर व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने भखारा के शासकीय कॉलेज में फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
परीक्षा 20 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। भखारा कॉलेज में 23 जून को टीईटी की परीक्षा में 288 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं, दूसरे पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका वितरण की गई थी। जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका को निरस्त माना जाएगा और उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जो परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन