फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   teacher who went to school in an inebriated condition was suspended In Dhamtari

Video: 'मुझे सस्पेंड कर दो, फिर भी आधा वेतन मिलेगा', नशे धुत होकर स्कूल पहुंचा टीचर; किया गया निलंबित

Thu, 10 Jul 2025 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Jul 2025 07:47 PM IST
सार

धमतरी जिले में एक शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में टीचर ने आपत्तिजनक बातें कहीं।

विज्ञापन
teacher who went to school in an inebriated condition was suspended In Dhamtari
शराब के नशे में शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के प्राथमिक शाला छोटी करेली में एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है, 'मुझे सस्पेंड कर दो, फिर भी आधा वेतन मिलेगा।' शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन




घटना गुरुवार की है, जब शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में शिक्षक कह रहा है, 'मैं जानबूझकर शराब पीकर आया हूं, ताकि सस्पेंड हो जाऊं। सस्पेंड होने पर भी मुझे आधा वेतन मिलेगा, मुझे कोई टेंशन नहीं है।' इसके अलावा, उसने नशे में और भी आपत्तिजनक बातें कहीं। 
विज्ञापन


जिले में पहले भी शिक्षकों के नशे में स्कूल आने और अनुचित व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं। बार-बार कार्रवाई के बावजूद कुछ शिक्षक अपने रवैये में सुधार नहीं कर रहे, जिसका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षण कार्य और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और निलंबित शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed