फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole gold and silver jewelery and Rs 25 thousand in Dhamtari

Dhamtari: ताला तोड़कर सूने मकान में घुसे चोर, सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये किए चोरी

Mon, 08 Jul 2024 11:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jul 2024 11:01 PM IST
सार

धमतरी जिले में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। जंहा घर का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने और 25 हजार रुपये नकदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewelery and Rs 25 thousand in Dhamtari
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने कुरूद में एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। जंहा घर का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये कीमत के गहने और 25 हजार रुपये नकदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुरूद के अमृत विहार कॉलोनी के रहने वाले राजेश साहू शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ हैं। बीते दिन अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर निजी कार्य के लिए ससुराल गया था। वहीं, जब घर वापस आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। वहीं, अलमारी चेक करने पर पता चला कि घर में रखे सोने के तीन आभूषण कीमत लगभग आठ लाख रुपये और नकदी रकम 25 हजार रुपये नहीं थे। 
विज्ञापन


बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल कुरूद पुलिस का कहना है कि घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, जिसके चलते आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed