फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three accused of theft in hardware shop in Bemetara arrested

डांसिंग चोर गिरफ्तार: हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Fri, 25 Oct 2024 10:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Oct 2024 10:58 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 21 अक्तूबर की रात के साजा के हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन मोबाइल की चोरी की थी।
 

विज्ञापन
Three accused of theft in hardware shop in Bemetara arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 21 अक्तूबर की रात के साजा के हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन मोबाइल की चोरी की थी। इन चोरों का सीसीटीवी में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया था। पुलिस शुक्रवार 25 अक्तूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग है। वहीं, अन्य फरार आरोपी की पतासजी की जा रही है।

विज्ञापन


साजा थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर संदेहियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। आरोपी संजय ठाकुर (22) साल निवासी खैरी थाना साजा जिला बेमेतरा, गणेश नवरंगे (22) निवासी बनरांका थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा व एक नाबालिग को उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन


इन आरोपियों के पास से फिलहाल 19 हजार 950 रुपये व एक बाइक जब्त की गई है। इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed