{"_id":"6982fac571568987750c2796","slug":"three-categories-of-farmers-will-be-able-to-sell-their-produce-till-february-6-in-chhattisgarh-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए किसानों को बड़ी राहत: तीन श्रेणियों के किसान 6 फरवरी तक बेच सकेंगे उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए किसानों को बड़ी राहत: तीन श्रेणियों के किसान 6 फरवरी तक बेच सकेंगे उपज
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
सरकार ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। प्रदेश में तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिन का समय दिया गया है। अब ये किसान 5 और 6 फरवरी 2026 तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
अब 6 फरवरी तक होगी खरीदी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। प्रदेश में तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिन का समय दिया गया है। अब ये किसान 5 और 6 फरवरी 2026 तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
इस निर्णय के तहत ऐसे किसानों को अतिरिक्त अवसर दिया गया है, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो सका था। इसके अलावा वे किसान भी इस अवधि में धान बेच सकेंगे, जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया और सत्यापन के दौरान उनके पास धान पाया गया। वहीं, जिन किसानों को 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन मिला था, लेकिन वे तय तारीख पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे, उन्हें भी राहत दी गई है।
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने धान खरीदी केंद्रों पर बारदाना और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय किसानों की उपज के सुरक्षित और समयबद्ध विक्रय को सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी, जो तकनीकी या अन्य कारणों से तय समय में धान नहीं बेच सके थे।
Trending Videos