{"_id":"67acb292a8e6b5baed000184","slug":"three-people-died-after-consuming-poison-in-dhamtari-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Wed, 12 Feb 2025 08:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
धमतरी जिले में अलग-अलग तीन मामलों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों मामले में जहर सेवन करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी में अलग-अलग तीन मामलों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, तीन अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले लोग ने जहर खा लिया। इलाज धमतरी के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। तीनों मामले में जहर सेवन करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पहला मामला
अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर निवासी राकेश कुमार निषाद ने एक फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए सबसे पहले जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नंदा अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
जामगांव थाना क्षेत्र के गातापार निवासी टेक राम यादव ने तीन फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
तीसरा मामला
नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगीनाला निवासी जेलू राम नेताम ने 11 फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।