फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tractor-trolley theft revealed in Magarlod, 3 accused arrested, goods worth Rs 10 lakh recovered in Dhamtari

Dhamtari: मगरलोड में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का माल बरामद

Thu, 06 Nov 2025 09:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Nov 2025 09:39 PM IST
सार

धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस और सायबर टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

विज्ञापन
Tractor-trolley theft revealed in Magarlod, 3 accused arrested, goods worth Rs 10 lakh recovered in Dhamtari
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस और सायबर टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना मगरलोड क्षेत्र में 3 से 4 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस और सायबर टीम ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों शोएब खान उर्फ राजा (29 वर्ष), देवनारायण ध्रुव (21 वर्ष), निवासी ग्राम कमईपुर, धमतरी और मोहम्मद आबिद रिजवी (27 वर्ष), निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक 06, कांकेर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना को कबूल कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि मगरलोड क्षेत्र की ट्रॉली चोरी के अलावा उन्होंने 27 अगस्त को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 9 सितंबर को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एक लोहे का ट्रैक्टर नांगर और एक पिकअप वाहन जब्त किया, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed